शायरी शायर के मन और दिल के उड़ान का शब्द रूप होता है
शायरी, शेर-ओ-शायरी या सुख़न भारतीय उपमहाद्वीप में प्रचलित एक कविता का रूप है जिसमे उर्दू-हिंदी भाषाओं में कविताएँ लिखी जाती है। शायरी में संस्कृत, फारसी, अरबी और तुर्की भाषाओं के मूल शब्दों का मिश्रित प्रयोग किया जाता है। शायरी लिखने वाले को शायर या सुख़नवर कहा जाता है।
इंतज़ार
न क्यूँ मैं आपका इंतज़ार करता हूँ,
यह भी हक़ीक़त है कि मैं बस आपसे प्यार करता हूँ।
क्या मतलब है मेरे दिल के धड़कने का,
क्यूँ खींचता हूँ आपकी ओर,
ये दिल कहता है मैं बहुत प्यार करूँ आपसे।
छुड़ाकर कर दामन मैं एक पल भी कैसे जी सकता हूँ,
कहीं मेरा प्यार मुझसे कोई छीन न ले,
बस यही सोचकर मैं दिन रात घबराता हूँ।
न क्यूँ मैं हर घड़ी आपका,
सिर्फ आपका इंतज़ार करता हूँ।

0 Comments